मनोज तिवारी ने मनकामेश्वर मंदिर में की पूजा अर्चना, कहा- राष्ट्रविरोधियों को सद्बुद्धि दें भोलेनाथ

मनोज तिवारी ने मनकामेश्वर मंदिर में की पूजा अर्चना, कहा- राष्ट्रविरोधियों को सद्बुद्धि दें भोलेनाथ


लखनऊ। दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी शुक्रवार सुबह लखनऊ पहुंचे। यहां महाशिवरात्रि के चलते उन्होंने मनकामेश्वर मंदिर में भगवान की पूजा की। इस दौरान मीडिया से बातचीत में तिवारी ने कहा कि शुद्ध मन से यहां दर्शन करने आया हूं। भगवान भोलेनाथ से यही प्रार्थना है कि राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में लगे लोगों को सद्बुद्धि प्रदान करें।


वहीं, दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार पर तिवारी ने कहा था कि कई बार चुनाव के नतीजे पक्ष में नहीं होते तो निराश नहीं होते हैं। दिल्ली की जनता का फैसला मंजूर है। दिल्ली में भाजपा का वोट प्रतिशत बढ़ा है। वहां नए युग की शुरूआत हो रही है, दो दलों के बीच। कांग्रेस पूरी तरह लुप्तप्राय: पार्टी हो गई है। उसका वोट प्रतिशत आधा हो चुका है। चुनाव में दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों में भाजपा ने सिर्फ तीन सीटों पर जीत दर्ज की थी।